फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 edible item found wrong

Deoria News: मानक के विपरीत मिले 35 खाद्य पदार्थ

Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
35 edible item found wrong
सचल प्रयोगशाला में 147 खाद्य पदार्थों की जांच हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एसएसडब्ल्यू को रोस्टर के तहत 24 फरवरी तक जनपद में सचल खाद्य प्रयोगशाला सदर तथा सलेमपुर तहसील में भ्रमण करेगी। बुधवार को 147 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें 35 खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए गए।
सचल प्रयोगशाला में बुधवार को सलेमपुर तहसील के खुखुंदू बाजार तथा सलेमपुर मेन बाजार में 43 खाद्य पदार्थों की जांच की। मंगलवार को बखरा चौराहा व हाटा रोड पर अन्य बाजारों का भ्रमण करते हुए 44 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। वहीं, सोमवार को सदर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र गौरी बाजार, बैतालपुर बाजार, वकीलगंज आदि बाजारों में एफएसडब्ल्यू (सचल खाद्य प्रयोगशाला) को खड़ा कर वहां खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की जांच की गई।
विज्ञापन

वैन से त्योहार के पहले आम जनमानस में खोया, बेसन, खाद्य तेल, मैदा, खाद्य रंग आदि खाद्य पदार्थों की भौतिक रूप से किस प्रकार जांच की जाए, इसकी जानकारी दी गई। सभी खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को जागरूक किया गया। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, डॉ. सुभेस कुमार, रंजन श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed