फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 wards will be made in new nagar panchayats

नई नगर पंचायतों में 34 वार्डों को बनाने का खाका तैयार

Thu, 01 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
34 wards will be made in new nagar panchayats
नई नगर पंचायतों में 34 वार्डों को बनाने का खाका तैयार
विज्ञापन

कुल नए 96 बूथ बनाए गए, बरहज में 24 नए बूथ बने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के तरकुलवा, बैतालपुर, पथरदेवा नई नगर पंचायतों के वार्डों का खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। तीनों नगर पंचायतों 34 वार्ड बनाने की योजना है। जबकि दूसरी तरफ चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए निर्वाचन विभाग भी तैयारी शुरू कर दी है। नगर पंचायत और बरहज नगर पालिका के विस्तार क्षेत्र में नए बूथ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।
पथरदेवा, तरकुलवा और बैतालपुर को नगर पंचायतों में शामिल 29 गांवों में वार्डों के परिसीमन कार्य करीब पूरा हो गया है। इसमें गांवों की जनसंख्या जातिवार मिलाकर वार्डों का परिसीमन किया गया है, जिसमें पथरदेवा के आठ गांवों में 14, बैतालपुर में 14 गांवों 15 और तरकुलवा में 7 गांवों में 15 वार्ड सृजन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें शामिल गांवों को वार्ड के रूप में सृजित करने के लिए 2011 की जनगणना को आधार मान कर किया गया है। गौरा बरहज नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र में 24 बूथ बढ़ाए गए हैं। इन सभी के बारे में निर्वाचन आयोग ने निर्धारित प्रारूप पर जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरी निकाय से सूचना मांगी गई थी। इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ में बैठक भी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गाटा संख्या हैं शामिल
पथरदेवा - बूथ संख्या 24
नगर पंचायत- पूरब ग्राम पथरदेवा 1 से 1119, कुचयां 1 से 502, महुआरी 1 से 470, मछैला 1 से 370, पश्चिम सिधावे 1 से 1432, धर्मागत पट्टी 1 से 179, उत्तर भेलीपट्टी 1 से 1332, फरेंदहा 1 से 470 गाटा संख्या शामिल किया गया है। ।
तरकुलवा- बूथ संख्या 28
पूर्व कनकपुरा गाटा संख्या 1 से 1523, पश्चिम तरकुलवा 1 से 1835, जमुनी 1 से 1171, परसौनी 1 से 455 तक, उत्तर अलखी छापर उर्फ लक्ष्मीपुर 1 से 330, बालपुर श्रीनगर 1 से 452, दक्षिण सिरसिया पट्टी हुसैन 1 से 533 तक शामिल किया गया है।

बैतालपुर- बूथ संख्या 32
पूरब बैतालपुर 1 से 583, बरारी 1 से 909, रुच्चापार 1 से 270, गोविंदपुर 1 से 303, पश्चिम इटवा 1 से 214, गुड़री 1 से 352, बनकटिया 1 से 246, उतर सझवा 1 से 225, दक्षिण बेलही 1 से 233, विशुनपुरा 1 से 228, मुकुंदपुर 1 से 211, बढ़या 1 से 232, जंगल सहजौली 1 से 440, जगदीपुर 1 से 222 है।
कोट
निर्वाचन आयोग ने वार्डों और परिसीमन के बारे में सूचना मांगी थी, जिसे भेज दिया गया है। वार्डों के सृजन का खाका तैयार कर लिया गया है।
-गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed