फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   32 lakh rupees recovered during vehicle checking

Deoria News: वाहन चेकिंग में 32 लाख रुपये बरामद

Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
32 lakh rupees recovered during vehicle checking
वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर कारखाना सुभाष चौक पर बोलेरो की जांच करते पुलिसकर्मी, फोटो, स्रोत
रामपुर कारखाना। वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर कारखाना पुलिस ने एक वाहन से 32 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस उसे थाने लेकर चली आई और आयकर विभाग को सूचना दिया। आयकर विभाग मामले की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रामपुर कारखाना पुलिस नगर पंचायत के सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी देवरिया की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने उसे हाथ देकर रोका और उसकी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इसी दरमियान वाहन से 32 लाख 78500 मिले। इसके बाद पुलिस ने वाहन तथा चालक को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। चालक सोना बेचकर रुपया ले जाने की बात बताया, लेकिन कोई कागजात नहीं दे सका। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दिया। सूचना पर आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर उत्सव कुमार थाने पहुंच रुपयों की जांच कर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक वर्मा पुत्र हरी लाल वर्मा ग्राम नरहवा थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर के रूप में की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से 32 लाख रुपए बरामद किए गए थे। व्यापारी को आयकर विभाग को बुलाकर सौंप दिया गया है। आयकर का विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed