फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   32 found absent in nipun training camp

निपुण प्रशिक्षण के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 32 प्रतिभागी

Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
32 found absent in nipun training camp
निपुण प्रशिक्षण के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 32 प्रतिभागी
विज्ञापन

सीडीओ ने चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
एकल विद्यालय के अध्यापक को छोड़ अन्य पर कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने ब्लॉक संसाधन केंद्र बैतालपुर पर चार दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण बैच-द्वितीय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इसमें 80 प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिभाग करना था, जिसमें 32 प्रतिभागी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने एकल विद्यालयों के शिक्षकों को छोड़, अन्य के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व जितने बैच का प्रशिक्षण हुआ है। उसमें सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित अध्यापकों को अगले दिन के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करें। इतने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में खंड शिक्षाधिकारी, बैतालपुर द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्हें चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। प्रशिक्षण में ट्रेनर द्वारा सही तथ्यों की जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि इन्हें पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के भोजन पर जो धनराशि व्यय की जा रही है। उसमें भोजन की गुणवत्ता जितनी अच्छी होनी चाहिए, उतनी नहीं है। इस पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed