फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   31.57 lakh plant will be planted

Deoria News: जुलाई में साढ़े इकतीस लाख पौधों का होगा रोपण

Tue, 11 Jun 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
31.57 lakh plant will be planted
जिला वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक
विज्ञापन


पौध पण अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- डीएम
पौधा रोपने के लिए गड्ढों की खुदाई समय रहते कर ली जाए

नगरीय क्षेत्रों में मियावाकी विधि से पौधरोपण करने के दिए गए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जुलाई में होने वाले व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। इस साल जिले में 31,57,360 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने गत वर्ष हुए पौधरोपण के बाद बचे पौधों का ब्योरा भी तलब किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद जिन क्षेत्रों के हरित क्षेत्र में वृद्धि हुई है, उससे जनपदवासियों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जुलाई माह में जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग 23,32,360 पौधों का रोपण करेंगे। जबकि 8,25,000 पौधों का रोपण वन विभाग की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में मियावाकी विधि से पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कहा कि मियावाकी फॉरेस्ट का क्षेत्रफल न्यूनतम 10 वर्ग मीटर हो सकता है। उन्होंने ईओ नगर पालिका देवरिया को तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सोशल फॉरेस्ट्री के तहत मिलिया डुबिया प्रजाति के पौधों को किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह पौधा सात वर्ष में तैयार हो जाता है और इसकी लकड़ी महंगी बिकती है। इसे किसान खेतों के मेड़ों पर लगा सकते हैं।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग सहजन का पौधा लगाएंगे। पौधरोपण के बाद पौधे की सुरक्षा के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की आपूर्ति की जाए। फलदार एवं वाणिज्यिक उपयोग वाले पौधों की मांग के सापेक्ष उपलब्धता आवश्यक है।
सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक जगदीश आर ने बताया कि वन विभाग 8,25,000, ग्राम्य विकास विभाग 13,53,000, राजस्व विभाग 1,13,000, पंचायतीराज विभाग 1,37,000, कृषि विभाग 2,90,000, उद्यान विभाग 1,66,000, उच्च शिक्षा विभाग 15,000, लोक निर्माण विभाग 9,000, नगर विकास विभाग 23000, सहकारिता विभाग 6020, पुलिस विभाग 5040, परिवहन विभाग 2200, श्रम विभाग 2300, प्राविधिक शिक्षा 4000, बेसिक शिक्षा 24000, माध्यमिक शिक्षा 8000, उर्जा विभाग (विद्युत विभाग) 2800, उद्योग विभाग 7000, पशुपालन विभाग 4000, जल शक्ति विभाग (सिंचाई विभाग) 9000, औद्योगिक विकास विभाग 4000, पर्यावरण विभाग 142000, स्वास्थ्य विभाग 6000 पौधे लगाएगा।

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed