फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 को राजनाथ, 10 को गडकरी, 14 को होगी शाह की सभा

9 को राजनाथ, 10 को गडकरी, 14 को होगी शाह की सभा

Tue, 07 May 2019 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
9 को राजनाथ, 10 को गडकरी, 14 को होगी शाह की सभा
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
देवरिया। मतदान तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा चुनाव प्रचार को लेकर आक्रामक हो गई है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के ताबड़तोड़ दौरे नौ मई से शुरू होंगे। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जहां चार दिनों तक जिले में कैंप करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित अन्य नेता प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने आएंगे।
विज्ञापन

देवरिया जिले का माहौल तीन लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर असर डालेगा। लिहाजा पार्टी ने यहां प्रचार के लिए आक्रामक नीति तैयार की है। राजपूत मतदाताओं को साधने के लिए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को लगातार चार दिनों तक जिले में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। वह नौ मई को यहां पहुंचेंगे। इसी दिन उनके पिता व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के रमावती धर्मनाथ कन्या इं. कॉलेज लार में जनसभा करेंगे। शाम सवा पांच बजे देवरिया लोकसभा क्षेत्र के सेवरही में भी उनकी सभा होगी। दस मई को पथरदेवा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सभा करेंगे। 12 मई को रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। वह देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। 14 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। 16 मई को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इनके अलावा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


15 को खुखुंदू में मायावती की सभा
भाजपा के साथ सपा-बसपा गठबंधन ने भी अपने प्रचारकों को देवरिया के रण में उतारने की तैयारी कर ली है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 मई को खुखुंदू में जनसभा करेंगी। सलेमपुर और देवरिया के मध्य स्थित खुखुंदू में सभा के जरिए वह दोनों क्षेत्र के वोटरों को साधेंगी। 12 मई को राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर की एक ही दिन देवरिया, रामपुर कारखाना सहित तीन सभाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed