फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5 18-33-22

5 18-33-22

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
5 18-33-22
न्यू कालोनी और सिविल लाइंस में गुल रही बिजली
विज्ञापन

तकनीकी खराबी और हाईटेंशन तार पर होर्डिंग गिरने से हुई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तकनीकी खराबी के कारण न्यू कालोनी फीडर की आपूर्ति रविवार को दो घंटे तक ठप रही। वहीं, सिविल लाइंस में होर्डिंग से हाईटेंशन तार टकराने के कारण कचहरी फीडर दो घंटे तक ब्रेक डाउन रहा। बिजली प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
न्यू कालोनी फीडर तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन बजे बंद हो गया। इसकी वजह से मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। तेज हवा चलने के कारण बार-बार फीडर ब्रेक डाउन हो जा रहा था। इससे सुचारु रूप से आपूर्ति दिन में लोगों को नहीं मिल सकी। भटवलिया उपकेंद्र के कचहरी फीडर संचालित होता है। सिविल लाइंस में लगा होर्डिंग टूटकर हाईटेंशन तार से टकरा गया। इसकी वजह से कचहरी फीडर ब्रेक डाउन हो गया। करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इस बाबत जेई रोशन कुमार ने बताया कि फीडर में खराबी के कारण आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन








बाल विवाह पर रोक के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
देवरिया। बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी मिली है। डीएम ने अक्षय तृतीया के दिन विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर दो लोगों को बाल विवाह करते हुए पकड़ा गया था, जिन्हें समझाया गया। इस वर्ष गांवों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed