{"_id":"5c55cdaabdec224a620fde78","slug":"31549127082-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। घटना अलग-अलग थानाक्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरखौली गांव निवासी कुबेर यादव की पत्नी सरस्वती देवी 55 की तबीयत खराब थी। शनिवार की शाम सात बजे वह साइकिल से पत्नी का उपचार कराने चौराहे पर गए थे। लौटते समय गांव के पास ही विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद कुबेर दूसरे तरफ गिरे, लेकिन सरस्वती ट्राली के पहिया के नीचे आ गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे रोहित, मोहित और एक बेटी शीला है। बड़े बेटे की शादी हो गई है। सूचना पर पहुंची महुआडीह चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना खामपार इलाके की है। परगसहा गांव निवासी वीरेश यादव 35 पुत्र सभा यादव साइकिल से दवा लाने चौराहे पर गया था। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।