फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फुहारों के बीच नगर भ्रमण को निकले प्रभु साकेत बिहारी

फुहारों के बीच नगर भ्रमण को निकले प्रभु साकेत बिहारी

Sat, 14 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फुहारों के बीच नगर भ्रमण को निकले प्रभु साकेत बिहारी
बरहज में नगर भ्रमण के दौरान साकेत बिहारी और ठाकुर जी का रथ खींचते भक्त - फोटो : अमर उजाला
बरहज। प्रभु साकेत बिहारी की पारंपरिक रथयात्रा शनिवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। बारिश की फुहारों के बीच निकली रथयात्रा का लोगों ने घर की छतों से फूलों की वर्षा कर प्रभु का अभिनंदन किया। जगह-जगह झांकी की भव्य आरती उतारी गई। प्रभु का रथ खींचने के लिए लोगों में होड़ मची रही। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

आजाद नगर दक्षिणी स्थित सोना मंदिर और रगरगंज के नीलकंठ मंदिर से ठाकुर जी व साकेत बिहारी की रथयात्रा निकाली गई। रथों को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लगी थी। प्रभु के साथ भूत-प्रेत, बैताल आदि चल रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र रहे। करीब तीन बजे थाना मार्ग स्थित हनुमान गढ़ी पर ठाकुर जी महाराज और साकेत बिहारी का मिलन हुआ। यात्रा में आगे-आगे डीजे, तुरहा, ढोल-नगाड़ा की धुन पर थिरकते भक्त चल रहे थे तो उनके पीछे रथ पर सवार प्रभु की नयनाभिराम झांकी थी। घरों की छतों और सड़क के किनारे महिला-पुरुषों की भीड़ जमा थी। जगह-जगह लोगों ने प्रभु की आरती उतारी। जुलूस मुख्य चौराहे से बस स्टेशन के रास्ते रेलवे तिराहा होते हुए देर शाम वापस मंदिर परिसर में पहुंचा। जयघोष और मंगल गीत से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। इस दौरान महंत मुन्ना दास, पुजारी रामनिवास दास, अध्यक्ष रामअधार गुप्त, शिवसहाय बरनवाल, मुरली मनोहर जायसवाल, इंद्रजीत उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद यादव, सुनील कुमार अग्रवाल, मदन गुप्त, धर्मेंद्र जायसवाल, सोनू जायसवाल, नथुनी मद्धेशिया, संजय जायसवाल, गोविंद, श्याम सुंदर, अमूल रत्न जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed