फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘चंद्रशेखर में थी नेतृत्व की क्षमता’

‘चंद्रशेखर में थी नेतृत्व की क्षमता’

Tue, 17 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
‘चंद्रशेखर में थी नेतृत्व की क्षमता’
सपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जयंती मनाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/बरहज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने चंद्रशेखर के कार्यों की सराहना की गई। कहा कि चंद्रशेखर में नेतृत्व क्षमता थी। उन्होंने देश हित में कई कदम उठाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामइकबाल ने कहा कि चंद्रशेखर सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने कभी भी वसूलों से समझौता नहीं किया। उधर चंद्रशेखर क्रांति मंच की ओर से स्मृति चौक पर संकल्प दिवस के रूप में जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गोंड़ ने अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव हरिकिशोर यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर महान समाजवादी थे। वह छात्र जीवन में ही आचार्य नरेंद्र देव के संपर्क में आकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में लग गए थे। मंच के संरक्षक कुलदेव सिन्हा ने कहा कि चंद्रशेखर की पकड़ और सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक थी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश की एकता और अखंडता को बनाया रखा जा सकता है। इस दौरान अनिल सिंह, डॉ. एके राय, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे। बरहज नगर के समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती मनाई। नेताओं का कहना था कि चंद्रशेखर जी लेखक और समीक्षक थे। उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की अमिट छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, राजन गुप्ता, मुलायम सिंह यादव, गजानंद विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गोपी यादव, रमाशंकर गुप्ता, रामआसरे यादव, फैय्याज अख्तर, राजेश सोनकर, श्रीकांत, ओमप्रकाश जायसवाल और प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed