{"_id":"5abe6c894f1c1bc2618b48b3","slug":"31522429065-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के विरुद्घ मानहानि का परिवाद दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के विरुद्घ मानहानि का परिवाद दाखिल
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने यहां के एफटीसी प्रथम में परिवाद दाखिल किया है। भाजपा नेता ने एक करोड़ रुपये का मानहानि का दावा भी किया है।
जिले के बलियवा निवासी शलभ मणि त्रिपाठी के परिवाद पर 24 अप्रैल को सुनवाई होगी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि गत 18 मार्च को राहुल गांधी ने आईसीसी के पूर्ण सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं। उनका बयान सच्चाई से परे है। इससे आहत होकर उन्होंने यह परिवाद दाखिल किया है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी एवं नरेंद्र मोदी के बीच मिलीभगत है। इसके जरिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश की गई। उनके मुताबिक राहुल गांधी ने सस्ती लोकप्रियता एवं राजनीतिक लाभ पाने के लिए यह बयान दिया। इस प्रकार के विवादित बयान से परिवादी की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई है।