{"_id":"59dbac4a4f1c1bd0538b6a6d","slug":"31507568714-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेत बाधा दूर करने को लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेत बाधा दूर करने को लेकर
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। ग्राम सेखुई उसरहवा टोला में प्रेत बाधा दूर करने को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम सभा सेखुई के उसरहवा टोले में राबड़ी देवी पत्नी ओमप्रकाश और उनके पट्टीदार राकेश के परिजनों के बीच प्रेत-बाधा को लेकर काफी अरसे से विवाद चल रहा है। चार दिन पहले प्रेत बाधा दूर करने को लेकर राबड़ी देवी के परिजनों ने बगल के गांव से सोखा बुलाकर पूजा कराया था। दो दिन बाद राकेश ने भी पूजा कराया। रविवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। दोनों पक्ष डंडा, रॉड, तलवार आदि लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में राबड़ी देवी पक्ष के सुदर्शन निषाद, ओमप्रकाश, राबड़ी, दूसरे पक्ष के राकेश, शत्रुध्न, जयकरण और राममिलन, रमेश समेत आठ लोग घायल हो गए। चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी थानेदार जयशंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। एक पक्ष की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष में अभी तहरीर नहीं दी है।