फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऑनलाइन हुई बिजली उपभोक्ताओं की सूची

ऑनलाइन हुई बिजली उपभोक्ताओं की सूची

Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन हुई बिजली उपभोक्ताओं की सूची
रुद्रपुर। क्षेत्र के 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं की सूची ऑनलाइन कर दी गई है। अब उन्हें बिजली के बिल का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। ई-बिल को लेकर पांच माह से उपभोक्ताओं का बिल नहीं आ रहा है। ऑनलाइन बिल जमा करने को उपभोक्ता मोबाइल या सहज जनसेवा केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर में बिजली बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को पॉवर हाउस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। हालांकि ई बिलिंग और भुगतान की प्रक्रिया उनके जटिल लग रही है। रुद्रपुर में करीब 40,000 बिजली उपभोक्ता हैं। सारे उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। ऑनलाइन बिलिंग भुगतान को उपभोक्ता मीटर संख्या और उपभोक्ता संख्या से अपना बिजली बिल स्वयं पता कर सकते हैं इस दौरान उन्हें मीटर की रीडिंग फीड करनी होगी। मीटर रीडिंग का फोटो ऑनलाइन उपभोक्ता के डाटा में फीड करने के बाद बिल दिखने लगेगा। बिजली विभाग के अवर अभियंता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि ऑनलाइन बिल निकालना और जमा करना काफी आसान हो गया है। उपभोक्ताओं को अब बिल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह अपना मीटर रीडिंग लेकर स्वयं बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं की सूची ऑनलाइन कर दी गई है। उपभोक्ता मोबाइल पर नेट बैकिंग के जरिए घर बैठे बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। जो उपभोक्ता नेट बैंकिंग या मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहे। वह सहज जनसेवा केंद्रों पर जाकर बिल जमा कर सकत है। इसके लिए बिजली विभाग की साइट पर जाकर मीटर रीडिंग की संख्या और एक मीटर चलते हुए फोटो अपलोड करने पर बिल बाहर आ जाएगा। बिल पता करने के बाद सहज जनसेवा पर नकद भुगतान कर बिल भुगतान की कंप्यूटराइज रसीद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed