फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक-एक तिनका बटोर जिंदगी की नई शुरुआत करने में जुटे बाढ़ पीड़ित

एक-एक तिनका बटोर जिंदगी की नई शुरुआत करने में जुटे बाढ़ पीड़ित

Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
एक-एक तिनका बटोर जिंदगी की नई शुरुआत करने में जुटे बाढ़ पीड़ित
सच्चिदानंद पांडेय
विज्ञापन

बरहज। घाघरा में आए सैलाब से दियारा के 25 टोलों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। करीब एक माह से बाढ़ का अभिशाप झेल रहे बाढ़ पीड़ित पानी हटने के बाद दुबारा एक-एक तिनका बटोर कर आशियाना ठीक करने के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने में जुटे हैं। जबकि पीड़ितों को होने वाले आंधी-पानी का भय सता रहा है।

करीब एक माह पूर्व घाघरा में दोबारा आए उफान से नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 67.95 मीटर पर पहुंच गया था। जिसके कारण बाढ़ का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के 25 टोलों सहित नगर के जयनगर, गौरा, पटेल नगर, कटइलवा गांव में घुस गया था। यहां तक कि बाढ़ में पूर्व में पूरी तरह तबाह हो चुके कोलखास के विस्थापितों का उग्रसेन सेतु के समीप नया आशियाना डूब गया था। जिससे उन लोगों ने रामजानकी मार्ग पर शरण ले रखा था। क्षेत्र में करीब 25 दिनों तक बाढ़ का मंजर होने और घरों में पानी घुसने से उनके अधिकांश झोपड़ी ध्वस्त हो गई हैं। कोलखास के विस्थापित गोबरी यादव, दुक्खी, वीरेंद्र, लालसा, राजेश, रामसुभग, गनेश आदि का कहना है कि बाढ़ मेहनत की कमाई को बहा ले गई। जमीन पूरी तरह दलदल हो गई है। पक्षियों के उजड़े घोसलों की तरह एक-एक तिनका बटोर आशियाना ठीक करने के साथ जिंदगी पटरी पर लाने में काफी वक्त लगेगा। बाढ़ पीड़ित अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कभी सरकार तो कभी किस्मत को कोस रहे थे। पुराने घर के वापसी के लिए सड़क के किनारे टेंट और सामान समेट रही 60 वर्षीया फूलमती, गीता साहनी, संजू और ज्ञानती आदि बारिश को लेकर काफी चिंतित हैं। पानी लगा होने के कारण कईयों का आशियाने ध्वस्त होने की आशंका सता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed