{"_id":"595e6a324f1c1b81628b458b","slug":"31499359794-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे छिपे राहगीर आकाशीय बिजली की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे छिपे राहगीर आकाशीय बिजली की चपेट में आए
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। बारिश से बचाव के लिए पेड़ के नीचे छिपे राहगीरों पर बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से पांच राहगीर झुलस गए। अचेत हालत में लोगों ने पीएचसी पर पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक युवक बाल-बाल बच गया। धान की रोपाई कर रही एक महिला को भी झटका लगा है।
थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक धार्मिक स्थान पर है। गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक बारिश शुरू होने से उधर से गुजर रहे राहगीर भरहेचौरा गांव निवासी ब्रह्मानंद भगत, बृजभूषण तिवारी, कौड़ी कोहरा, नकहनी निवासी सुरेश यादव, मंगराईच निवासी प्रमोद गुप्ता पीपल के पेड़ के नीचे छिप गए। कुछ देर बाद अचानक आसमान में बिजली कड़की और सभी लोग चपेट में आ गए। यह देख आसपास के लोग पहुंचे और सभी को अस्पताल ले गए। हल्का झटका लगने के कारण वहां मौजूद एक युवक बिना इलाज कराए चला गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने ब्रह्मनंद भगत, सुरेश यादव और प्रमोद गुप्ता को रेफर कर दिया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य का इलाज पीएचसी पर चल रहा है। वहीं कुछ देर बाद अस्पताल पर भरहेचौरा की सुभावती को लेकर घरवाले पहुंचे। खेत में धान की रोपाई करते वक्त बिजली गिरने से अचेत हो गई। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल पर घरवालों और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।