{"_id":"678ff437dd910da7f803835a","slug":"31-miscreants-banned-under-goonda-act-deoria-news-c-208-1-deo1004-145339-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 31 बदमाश गुंडा एक्ट में पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 31 बदमाश गुंडा एक्ट में पाबंद
Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 31 लोगों को गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान इन अभियुक्तों पर गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अभियान के क्रम में भाटपार रानी में छह, भटनी एक, श्रीरामपुर थाने में एक, मईल थाने में चार, बनकटा में चार, बरहज में एक, सलेमपुर में दो, रामपुर कारखाना में दो, भलुअनी में दो, लार में दो, मदनपुर में दो व एकौना में चार लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में भयमुक्त वातावरण तैयार करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुण्डा और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने आमजन से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने में दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस तत्काल आवश्यक कदम उठाएगी।