फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The roar of women's power echoed at the Tejaswini Conference.

Deoria News: तेजस्विनी सम्मेलन में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार

Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The roar of women's power echoed at the Tejaswini Conference.
- रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में घोड़े पर सवार छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा, आत्मरक्षा प्रदर्शन ने बांधा समां
विज्ञापन

- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने टॉउनहाॅल सभागार में किया आयोजन


देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को टाॅउन हाॅल सभागार में तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पंच प्रण, बदलते भारत में युवतियों की भूमिका और सांस्कृतिक संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में घोड़े पर सवार छात्राओं ने सवार होकर नगर भ्रमण किया।

अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपराजिता सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भी प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अबला मानने की धारणा उचित नहीं है और आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि एआई और सोशल मीडिया के दौर में युवाओं के सामने अवसरों के साथ चुनौतियां भी हैं। युवाओं को सकारात्मक और नकारात्मक सामग्री के बीच अंतर समझकर अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवतियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी अनुपमा मौर्य ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवतियों को परंपरा और आधुनिकता के बीच समन्वय बनाकर करियर, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत व्यवस्था प्रमुख रश्मि श्रीवास्तव ने पंच परिवर्तन के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर विचार रखे।


विभाग छात्रा प्रमुख रानी दुर्गावती ने आभार जताया और संचालन संज्ञा यादव ने किया। कार्यक्रम के बाद ताइक्वांडो छात्राओं ने मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा। सामूहिक वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री सोनाली सोनकर, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्र, विभाग संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, जिला प्रमुख डॉ. अभिनव सिंह, तहसील प्रमुख डॉ. अभिषेक तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ. मंतोष मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक शुभम गोविन्द राव, शुभम मणि त्रिपाठी, सविनय पाण्डेय, अमन त्रिपाठी, विनय पटेल, निखिल शाही, आशुतोष मालवीय, रोशनी मणि, आदित्य बरनवाल, वैभव सिंह, अमित पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed