{"_id":"64627f13755992e3d305c3a4","slug":"300-villages-lost-power-due-to-breakdown-deoria-news-c-7-1-gkp1010-169390-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 33 केवीए मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन से 300 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 33 केवीए मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन से 300 गांवों की बत्ती गुल
Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन में कसया से आने वाली 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र के लगभग सभी 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई है। सोमवार रात्रि 8:30 बजे से ही आपूर्ति ठप है। लोगों को रोजमर्रा के कामकाज निपटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक फाल्ट का पता नहीं चला था। जिसके चलते 300 गांवों के करीब दो लाख की आबादी को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ सकता है।
33/11 केवीए तरकुलवा सबस्टेशन की सप्लाई कसया से होती है। जिससे लगभग तीन सौ से अधिक गांवों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। सोमवार की रात्रि 8:30 बजे के करीब सबस्टेशन की मेन लाइन में ब्रेकडाउनहो गया। जिससे गढ़रामपुर फीडर, बंजरिया फीडर, पथरदेवा फीडर तथा तरकुलवा फीडर से जुड़े करीब 300से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई । बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट अटेंड करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में लग गए, लेकिन फॉल्ट का कहीं का पता नहीं चल सका। जिसके चलते लोगों को रात भर गर्मी में रहना पड़ सकता है। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। टंकियों में पानी ख़त्म हो चुकी है। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के बीच लोग बेहाल हैं। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
इस संबंध में अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि अचानक 8:30 बजे के लगभग कसया से आने वाली मेन लाइन में कहीं फाल्ट हो गया है ।जिसके चलते सबस्टेशन में लगे चारों फीडर की आपूर्ति ठप हो गई है।फॉल्ट की खोजबीन की जा रही है, ज्यों ही फॉल्ट का पता चल जाएगा आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।