फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 thousand lumpy vaccine reached

लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए तीस हजार डोज वैक्सीन आई

Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
30 thousand lumpy vaccine reached
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए तीस हजार डोज वैक्सीन आई
विज्ञापन

अंतर जनपदीय व अंतरराज्यीय सीमा पर दो किमी तक पशुओं को लगाई जाएगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में लंपी स्किन डिजीज संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग गंभीर है। इसके मद्देनजर कार्ययोजना तैयार की गई है। अंतर जनपदीय तथा अंतरराज्यीय सीमा पर दो किलोमीटर तक पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई हैं। सोमवार से टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किया जाना है।
लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप कई प्रदेशों में हैं। पशुओं में फैलने वाले संक्रमण को लेकर शासन व प्रशासन गंभीर है। इसकी रोकथाम के लिए जिले में संचालित गो आश्रय स्थलों, गो संरक्षण केंद्रों, कान्हा गोशालाओं, पंजीकृत व अपंजीकृत गोशालाओं तथा अंतर जनपदीय व अंतर राज्यीय सीमा क्षेत्र से दो किलोमीटर के अंदर गोवंशीय, महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिलेे को तीस हजार डोज वैक्सीन प्राप्त हो गई है। प्रत्येक दिन चार हजार टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए टीमें गठित की गईं। ब्लॉकवार सोलह चिकित्सकों तथा 102 कर्मचारियों को जिम्मेेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विकास खंड सदर में डॉ. यादव राम सहाय राम सुमेर, बैतालपुर में डॉ. दिग्विजय यादव, रामपुर कारखाना में डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, गौरीबाजार में डॉ. सतीश कुमार, पथरदेवा में डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, तरकुलवा में डॉ. जितेंद्र कुमार चौहान, देसही देवरिया में डॉ. केपी सिंह, रुद्रपुर में डॉ. रामधारी राम, बरहज में डॉ. राजेश मोहन, भागलपुर में डॉ. सुरेश यादव, लार में डॉ. नागेंद्र कुमार मिश्रा, भटनी में डॉ. सुनिल कुमार, भाटपाररानी में डॉ. सुशील कुमार, बनकटा में डॉ. राश्याम सिंह, सलेमपुर क्षेत्र के गोशाला मझौलीराज, कस्बा सलेमपुर, नगर पंचायत सलेमपुर, कोला महुई पांडेय के लिए डॉ. नागेंद्र कुमार मिश्रा, भलुअनी ब्लाक में गोशाला सोनाड़ी, खुखुंदू कांजी हाऊस में पशुओं के टीकाकरण के लिए डॉ. धोबी रौनक राजेश को जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ कर्मचारी तैनात किए गए हैं। टीकाकरण के प्रतिदिन की रिपोर्ट उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नगीना राम को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए बिहार प्रांत तथा जनपद कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया की सीमा के दो किमी तक पशुओं में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा, ताकि पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो। टीकाकरण के लिए टीम गठित कर दी गई है। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लेना है। वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो गई है।
-डॉ. पीएन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed