{"_id":"61ddc72d58155e2d15655909","slug":"30-included-lab-technician-found-corona-positive-deoria-news-gkp4233326197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी व गर्भवती समेत 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी व गर्भवती समेत 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी व गर्भवती समेत 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ रहा है। मंगलवार को तीस लोग संक्रमित पाए गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 118 पहुंच गई है।106 लोगों का जिले में होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा में खलबली है।
विकास खंड सदर का एक व्यक्ति सात जनवरी को दिल्ली से सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में नौ लोग हैं। इसी ब्लॉक के एक गांव का व्यक्ति जांच में पॉजिटिव मिला, लेकिन वह दिल्ली चला गया है। इसी क्षेत्र के एक पीएचसी पर तैनात एलटी एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिले, उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। क्षेत्र के एक गांव का युवक इलाज के लिए लखनऊ गया, वहां कोरोना संक्रमित मिला। इसी प्रकार एक गांव की महिला नौ जनवरी को खांसी-बुखार होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिली। इसी ब्लाक का एक युवक नोएडा में जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक सऊदी जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। वह होम आइसोलेशन में है। उसके परिवार में दस सदस्य हैं। शहर के एक मोहल्ले में हैदराबाद से एक व्यक्ति आया था। तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई तो संक्रमित मिला, वह हैदराबाद चला गया है। शहर के एक मोहल्ले की महिला दोबारा जांच में भी पॉजिटिव मिली है। उनकी पुत्री भी संक्रमित है। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। शहर के एक मोहल्ले का युवक कोलकाता से दिल्ली होते हुए देवरिया आया। जांच कराकर होम आइसोलेट हो गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार में चार लोग हैं। एक मोहल्ले का युवक सर्दी, बुखार होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। वह होम आइसोलेशन में है। परिवार में चार सदस्य हैं। शहर के एक मोहल्ले का का युवक दिल्ली में जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। इसी प्रकार मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मोहल्ले के किशोर ने बीएचयू वाराणसी में जांच कराई तो संक्रमित मिला। वह वहीं है। एक मोहल्ले की महिला पांच जनवरी को वाराणसी से आई, जांच में पॉजिटिव मिलीं। परिवार में दो लोग हैं। वहीं एक युवक आठ जनवरी को दिल्ली से आया। सदर रेलवे स्टेशन पर जांच में संक्रमित मिला। अन्य एक युवक भी संक्रमित मिला है। विकास खंड गौरीबाजार के एक युवक ने दुबई जाने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में चार लोग हैं। इसी ब्लाक का एक युवक बाहर जाने के लिए कराए गए जांच संक्रमित मिला। भाटपाररानी ब्लाक के एक गांव का युवक बुखार, सर्दी होने पर जांच कराया तो संक्रमित मिला। परिवार में आठ लोग हैं। इसी क्षेत्र की एक महिला भी संक्रमित मिली है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी ब्लाक का एक युवक आठ जनवरी को कानपुर से आया। जांच में पॉजिटिव मिला। अन्य एक गांव का युवक बिहार के गोपालगंज में मैकेनिक का काम करता है। नौ जनवरी को तबीयत खराब होने पर घर आया और जांच कराई तो संक्रमित मिला। पथरदेवा ब्लाक की गर्भवती महिला रूटीन चेकअप कराने गोरखपुर गई। वहां जांच में संक्रमित मिली। परिवार में छह लोग हैं। इसी ब्लाक का एक किशोर टीका लगवाने गया, जहां जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। बैतालपुर ब्लाक के युवक को विदेश जाना है। वह सैंपल देकर मुंबई चला गया, उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुंबई में है। इसी ब्लाक के एक बच्चे को बुखार होने पर जांच कराई गई तो संक्रमित मिला। भटनी ब्लाक का एक युवक वाराणसी में जांच में पॉजिटिव मिला। वह बीएचयू का छात्र है। वह गांव आकर होम आइसोलेेशन में है। जिले में अब तक 20358 लोग पॉजिटिव व 20018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
एंटीजन जांच में ब्लड बैंक के एलटी समेत दो मिले पॉजिटिव
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार को एंटीजन जांच में ब्लड बैंक के एक एलटी सहित दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोविड की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को 3268 लोगों की जांच हुई, जिसमें 1204 एंटीजन, 2064 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में 30 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 118 है। कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ