{"_id":"6669eeee243846ea5702c314","slug":"3-won-medal-in-taeiquandoe-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127675-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओपेन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओपेन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
Thu, 13 Jun 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में आयोजित ओपेन नेशनल ताईक्वान्डो चैम्पियनशीप में पदक जीत कर लौटे खिलाडियो का प्राधाना
...फोटो समाचार
कानपुर में आठ से 10 जून तक आयोजित हुई थी चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कानपुर में आयोजित 21वीं ओपेन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में संचालित आत्मरक्षा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षणार्थियों ने इसमें अपने प्रशिक्षक के नेतृत्व में हिस्सा लिया था।
चैंपियनशिप से लौटने के बाद बुधवार को प्रशिक्षक रामकेश सिंह ने बताया कि कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास स्थित कचहरी हाॅल में आठ से 10 जून तक नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें देवरिया जनपद की टीम ने भी दमदारी से हिस्सा लिया। इसमें अंडर-35 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी सिंह ने झारखंड की आयशा कुमारी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 35 किलो भार वर्ग में मान्या वर्मा ने उत्तराखंड की स्नेहा को पराजित कर रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-60 किलो में कीर्ति यादव ने दिल्ली की खिलाड़ी अंकिता को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा उन्हें टीम मैनेजर का सम्मान दिया गया।
आत्मरक्षा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के संरक्षक एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार तिवारी, अनुराग गौतम, मंटू यादव, रवि यादव, जोगेंद्र कुमार, बेबी भारती आदि मौजूद रहीं।