फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 suspected gengu patient found

डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले

Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
3 suspected gengu patient found
डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के संदिग्ध तीन मरीज मिले हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। ब्लड सैंपल जांच के लिए दिया गा है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया बाजार का एक युवक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई करता है। जहां चार दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। उसके सिर में दर्द व उल्टी भी हो रही थी। वहां दवा ली और जांच कराई। आराम न मिलने पर घर आ गया। मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचा, जहां जांच के बाद लक्षण मिलने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, गुठनी थाना क्षेत्र के डरौली बाजार निवासी एक युवक प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। पांच दिन पहले प्रयागराज में बुखार से पीड़ित हो गए। उनके शरीर में दर्द होने लगा। दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। दिवाली पर वह घर आ गए। इसके बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद लक्षण मिलने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लार क्षेत्र का एक युवक पंजाब में नौकरी करता है, जहां बुखार की चपेट में आने से परेशान हो गया और शनिवार को घर आ गया। इसके बाद सीएचसी लार पहुंचा, जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज की सुविधा है। बेड और दवा उपलब्ध हैं।

एक कोविड पॉजिटिव मिला
देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। इधर, पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। सोमवार को नया एक संक्रमित मरीज मिला। इसे लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। वह होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 23,023 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं, 22,790 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि कोविड की रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को एक पॉजिटिव केस मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed