{"_id":"662c17d176b39eb5f50a3a26","slug":"3-schools-found-without-registration-deoria-news-c-208-1-deo1004-124236-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना मान्यता चलते मिले तीन स्कूल, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना मान्यता चलते मिले तीन स्कूल, नोटिस
Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों पर जिला प्रशासन सख्त है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी तरकुलवा ने शुक्रवार को स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान तीन स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले। सभी को नोटिस दिया गया। स्कूलों को तत्काल बंद कराकर वहां नामांकित बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित कराने के निर्देश दिए गए।
तरकुलवा के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई में तरकुलवा विकास खंड अन्तर्गत जेआरएस पब्लिक स्कूल एकेडमी तरकुलवा, जेएसए सेंट्रल एकेडमी मैनपुर और टीएन सेंट्रल एकेडमी वृंदावन बिना मान्यता संचालित होते पाए गए। मान्यता का कोई कागज स्कूल संचालकों के पास नहीं मिला। बीईओ ने तीनों स्कूलों को नोटिस देकर उनको तत्काल बंद करा दिया। साथ ही स्कूलों में नामांकित बच्चों को नजदीक के विद्यालयों में नामांकित कराने तथा विद्यालय बंद होने का लिखित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनके द्वारा विद्यालय संचालित पाए जाने पर अर्थदंड वसूलने के साथ ही भवन को सील कराने के कार्रवाई की चेतावनी दी गई।