{"_id":"65299ac9f76807a1390469b4","slug":"29th-district-taekwondo-championship-tomorrow-association-busy-in-preparations-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-10144-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 29 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप कल, तैयारियां में जुटा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 29 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप कल, तैयारियां में जुटा संघ
विज्ञापन
- देवरिया ताइक्वांडो संघ की देखरेख में होगा आयोजन, निर्णायक मंडल का हुआ चयन
- विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी सब जूनियर, कैडेट, सब जूनियर, सीनियर वर्ग में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 अक्तूबर को देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से 29 वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसके लिए संघ की ओर से तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कानोडिया व व सचिव एवं प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि रविवार को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें नवजीवन मिशन स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, आरएनएच एकेडमी, विजयश्री ज्ञान स्थली डीएलएस पब्लिक स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, संत पुष्पा, ऐश माउंट चिल्ड्रेन एकेडमी, ब्रिलियंट स्कूल तरकुलवा बखरा की टीमों के अलावा जिले के करीब 300 खिलाड़ी क्यूरगी एवं पुमसे में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगाी।
इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी करेंगे एवं समापन समारोह शाम चार बजे के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। निर्णायक मंडल का भी चयन कर लिया गया है। इसमें आशीष सिन्हा, अभिषेक सिंह, हर्ष यादव, प्रियंका कुमारी, विशाल कुमार, शमशाद अहमद, अभिषेक कुमार, मिथुन प्रजापति, माधव वर्मा, राहुल कुमार शामिल किया गया है।