फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   29891 cases resolved in lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 29891 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 12 Dec 2020 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
29891 cases resolved in lok adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में 29891 मुकदमों का निस्तारण
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, न्यायाधीश गण व प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें कुल 29891 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर जुर्माना एवं अन्य मामलों में सात करोड़, 84 लाख छह हजार, 676 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जनपद न्यायाधीश न्यायालय में सर्वाधिक मोटर दुर्घटना प्रतिकर के सात वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 37 लाख 90 हजार की धनराशि प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्षकारों को दिलाई गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी विभागों ने सहयोगी शिविर स्थापित कर नि:शुल्क परामर्श एवं सहयोग प्रदान किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, समस्त स्टाफ, वादकारियों एवं अन्य के स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर में आठ सौ व्यक्तियों का परीक्षण एवं चिकित्सकीय उपचार के साथ ब्लड शुगर की जांच की गई। लगभग 250 लोगों के नेत्र की जांच की गई तथा 50 चश्मा का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

दिव्यांग कल्याण विभाग की तरफ से शिविर में दिव्यागों को प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश ने नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हील चेयर प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का नि:शुल्क प्रपत्र एवं सहयोग प्रदान किया गया। परिवहन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आम जनता को शासन की ओर से दी जा रही छूट से अवगत कराया। महिला पीजी कॉलेज तथा बीआरडीपीजी कॉलेज की छात्राओं ने कोविड-19 से बचाव से संबंधित आकर्षक रंगोली बनाकर लोक अदालत में आए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में प्राधिकरण व सनबीम स्कूल की ओर से मॉस्क, सैनिटाईजर एवं मफलर का वितरण किया गया। लोगों को समय-समय पर हाथ साबुन से धोने के लिए जागरूक किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यालय के नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश फार्म का विमोचन किया गया। लोक अदालत में सुरक्षा की व्यवस्था की गई थीं तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-हेल्प डेस्क लगाया गया था, जहां जांच के बाद लोगों को न्यायालय परिसर में भेजा गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही लोगों ने मॉस्क एवं सैनिटाईजर का प्रयोग किया। प्राधिकरण के सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार, अरविंद राय, नवीन कुमार सिंह, नोडल अधिकारी लोक अदालत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र प्रताप, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, अवनीश मिश्र, अमित शर्मा, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed