{"_id":"60772e208ebc3ed3a3409cde","slug":"2765-people-were-vaccinated-at-49-centers-deoria-news-gkp392019322","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 केंद्रों पर 2765 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 केंद्रों पर 2765 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर लोगो ने कोरोना टीका लगवाया।
- फोटो : DEORIA
49 केंद्रों पर 2765 लोगों को लगा टीका
देवरिया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को वैक्सीन की कमी के कारण जिला और महिला अस्पताल में कुछ देर के लिए टीकाकरण का कार्य ठप रहा। कुशीनगर से वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण शुरू हुआ। जिले में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 49 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। इन केंद्रों पर 896 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 1598, 50 फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रथम डोज और 221 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए 49 टीमें लगाई गई हैं। लक्ष्य 3470 के सापेक्ष 2765 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 79.68 प्रतिशत रही।
लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है, जिससे कभी-कभी कुछ केंद्रों को बंद करना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला व महिला अस्पताल केंद्र पर वैक्सीन न होने के कारण लगभग तीन घंटे तक टीकाकरण का कार्य ठप रहा। कुशीनगर से वैक्सीन मंगवाने के बाद टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा तो कुछ लोग लौट गए। जिला अस्पताल केंद्र पर एक टीम लगाई गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, अंजली श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, सोनल विश्वकर्मा, नेहा गुप्ता, प्रियेश, आशा कार्यकर्ता कुमकुम शाही, नीलम सोनकर तैनात रहीं। महिला अस्पताल केंद्र पर डॉ. केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, सुनैना वर्मा, अबरूकाना, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रतिभा, नीतू आर्या, प्रतिभा सिंह तैनात रहीं।
जिले में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। कुछ केंद्रों पर वैक्सीन की कमी थी, लेकिन कुशीनगर से वैक्सीन मंगा ली गई। 45 वर्ष से अधिक के लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। इसके बाद भी मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ