फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   260 schools lagged behind in sending details of physical resources for board exams, notice

Deoria News: बोर्ड परीक्षा के लिए भौतिक संसाधनों का ब्यौरा भेजने में पिछड़ गए 260 विद्यालय, नोटिस

Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
260 schools lagged behind in sending details of physical resources for board exams, notice
ब्योरा भेजने में देरी से परीक्षा की तैयारियों में लग सकती है समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अगले साल होने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए जिले के सभी विद्यालयों को अपने भौतिक संसाधनों का ब्योरा बोर्ड की ओर से जारी नए एप पर अपलोड करके भेजना था। विद्यालयों ने एप के जरिए भौतिक संसाधनों का ब्योरा तो अपलोड कर दिया है, लेकिन वह इसे बोर्ड को भेजना भूल गए हैं। इससे परीक्षा से जुड़ी तैयारी प्रभावित हो रही है।

जनपद में ऐसे 260 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिन्होंने विद्यालयों के भौतिक संसाधन का ब्योरा विद्यालय परिसर से ही नए एप पर अपलोड कर दिया। हालांकि वह इसे सबमिट करना भूल गए। मामला पकड़ में आने के बाद अब इन सभी विद्यालयों को नोटिस देने की तैयारी हो रही है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि जिन विद्यालयों की ओर से यह लापरवाही की गई है, उन्हें इस संबंध में नोटिस भेजा जा रहा है। नए एप के जरिए ही भौतिक संसाधनों का ब्योरा प्रधानाचार्यों को देना है, बोर्ड की ओर से इसे ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed