फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 thousand pro forma Brwaange Congress

25 हजार प्रोफॉर्मा भरवाएंगे कांग्रेसी

Thu, 01 Sep 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 01 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
25 thousand pro forma Brwaange Congress
कांग्रेस की बैठक को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उनके बीच निर्धारित प्रोफॉर्मा का वितरण किया गया। प्रत्येक ब्लॉक में 25 हजार प्रोफॉर्मा भरवाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेसियों की बैठक बृहस्पतिवार को टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। इसमें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम की ओर से बताए गए कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान यात्रा के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट हो जाएं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और निर्धारित प्रोफॉर्मा के कॉलम को भरें। ताकि जनता के मुद्दे को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन


प्रत्येक ब्लॉक से 25 हजार प्रोफॉर्मा बांटने की बात तय की गई। इसे जल्द से जल्द भर कर कांग्रेस कार्यालय में जमा कर दें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गण सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, डॉ. कृष्णा जायसवाल, ऋषिकेश मिश्र, कैलाश तिवारी, प्रदीप पांडेय, वरुण राय, मुकुंद भास्कर मणि, धर्मेंद्र सिंह, संदेश यादव, नागेंद्र शुक्ल, दीनानाथ भारती, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, सुहेल अंसारी, शाकिर हुसैन, इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed