{"_id":"6a3587b76075aa2ea70f1e16","slug":"24-health-workers-from-chcs-and-phcs-found-absent-deoria-news-c-208-1-deo1016-184968-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी और पीएचसी के 24 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी और पीएचसी के 24 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
लार सीएचसी में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से पूछ ताछ करते डीएम
लार/भागलपुर। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे डीएम मधुसूदन हुल्गी सीएचसी लार पहुंचे। करीब आधे घंटे तक वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डाॅक्टर सहित 24 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा भागलपुर पीएचसी में भी पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अचानक हुए निरीक्षण से दोनों जगह अफरा-तफरी की स्थिति रही।
डीएम सुबह करीब आठ बजे लार के पिपरा चौराहा पहुंचे। गाड़ी रामजानकी मार्ग के किनारे खड़ी कर पैदल सीएचसी के ओपीडी में पहुंचे। सबसे पहले दवा वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब, वार्ड, बीपीएमयू, जेई वार्ड, महिला वार्ड, बर्न वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इसके बाद 30 शैया महिला प्रसूति भवन पहुंच प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। स्टाफ नर्स और दाई मौके पर मौजूद थी। प्रसव के लिए आई एक महिला से डीएम ने बात कर मिलने वाली सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएम ने भागलपुर पीएचसी में ओपीडी, प्रसव केंद्र, मीटिंग हाॅल का निरीक्षण किया। चहारदीवारी टूटी मिली। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि यहां लो वोल्टेज की समस्या रहती है। ट्रांसफऍर्मर नहीं लग पाया है। इस पर जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के निर्देश दिए।