फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   22 corona positive found in deoria

22 लोग कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत

Wed, 23 Sep 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
22 corona positive found in deoria
22 लोग कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत
विज्ञापन

देवरिया। जिले में दो दिनों से कोरोना संक्रमित कम मिल रहे हैं। बुधवार को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन संक्रमित बुजुर्गों ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में दम तोड़ दिया। जिले में संक्रमितों की संख्या 5512 हो गई है। जबकि 71 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 525 लोगों का इलाज चल रहा है।

संचार निगम के एक कर्मचरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिसवा का एक, देवरिया का एक, खोरीबारी रामपुर का एक, छितौनी का एक, बालेपुर श्रीनगर का एक, राघव नगर का एक, मझौलीराज नगर के रौनीगंगाचक का एक, मालवीय रोड का एक, रामगुलाम टोला का एक, मझौलीराज नगर के बड़वा टोला का एक, भगवानपुर चौबे का एक, बैतालपुर में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के पटेल नगर के रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। गौरीबाजार के 70 वर्षीय और रामगुलाम टोला के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में निधन हो गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पॉजिटिव आने वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed