फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   22 cases came up in public hearing, 16 resolved

Deoria News: जनसुनवाई में आए 22 मामले, 16 का समाधान

Thu, 17 Apr 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
22 cases came up in public hearing, 16 resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में बुधवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस के मीटिंग हाॅल में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। ऋतु शाही के समक्ष 22 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामले घरेलू हिंसा, एक मानसिक प्रताड़ना, दो जमीन के विवाद, दो आवास संबंधी और एक शिक्षा अनुदान से संबंधित रहा। घरेलू हिंसा से जुड़े 16 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गरा।
अन्य मामलों के समाधान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया को निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सदस्य ने विभागीय अधिकारियों से महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को इनका अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय की स्थिति में वे राज्य महिला आयोग से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे कभी न्याय से वंचित न रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य महिला आयोग हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जनसुनवाई के दौरान जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती तथा मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed