फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी

Tue, 07 May 2019 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पीएचसी मझगांवा और बतरौली का किए निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/पैकौली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीएमओ के लगातार निरीक्षण के बाद भी वे समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दो स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की तो 14 से अधिक कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उन्होंने वेतन बाधित करते हुए कर्मचारी को चेतावनी दी है।

सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार मंगलवार की सुबह 8.15 बजे पीएचसी मझगांवा पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। बीपीएम लक्ष्मीकांत ओझा, बीसीपीएम राजाराम, नेत्र परीक्षण अधिकारी सच्चिदानंद दो दिन से अनुपस्थित मिले। बीएएम गौरव श्रीवास्तव, डीईओ व्यास सिंह फार्मासिस्ट राकेश सिंह, स्टाफ नर्स सविता देवी, मीना, वंदना, एएनएम बबिता राय, निर्मला पांडेय, आरबीएसके डॉ. पारूल, डॉ. कार्तिकेय सिंह मंगलवार को अनुपस्थित थे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी जायसवाल को सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष और लैब का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यहां से सुबह 8.45 बजे वह सीएचसी बतरौली पहुंचे। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में वार्ड आया आराधना श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं तो डॉ. श्याम कुमार एक मई से लगातार अनुपस्थित हैं। उन्होंने अधीक्षक को वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में प्रतिदिन स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिल रहे हैं। अनुपस्थित मिल रहे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed