फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीएलएड परीक्षा में विज्ञान की जगह पैकेट से मिला हिंदी का पेपर

डीएलएड परीक्षा में विज्ञान की जगह पैकेट से मिला हिंदी का पेपर

Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
डीएलएड परीक्षा में विज्ञान की जगह पैकेट से मिला हिंदी का पेपर
विज्ञान के पैकेट में निकला हिंदी का पेपर
विज्ञापन

डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा, डेढ़ घंटे तक रही अफरातफरी, उड़ती रही अफवाहें
नया पेपर मंगवाकर हुई परीक्षा, हिंदी का पेपर आज, इलाहाबाद से मंगाया जा रहा नया सेट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में शुक्रवार को विज्ञान के पैकेट में हिंदी का पर्चा निकलने से खलबली मच गई। इस अव्यवस्था से परीक्षा केंद्र पर घंटे भर अफरा-तफरी मची रही। आनन फानन में दूसरा पैकेट मंगाकर डेढ़ घंटे विलंब से परीक्षा कराई गई। हिंदी की परीक्षा दो फरवरी शनिवार को होगी। अब इसके लिए इलाहाबाद से नया पेपर मंगाया गया है।

शहर के महाराजा अग्रसेन बालक इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज व कस्तूरबा राजकीय इंटर कॉलेज में डीएलएड सत्र 2017 की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय में गणित व तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर था। सुबह विज्ञान की परीक्षा के दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जब प्रश्न पत्र का पैकेट खोला गया तो उसमें हिंदी का पेपर देख परीक्षक सन्न रह गए। हिंदी की परीक्षा दो फरवरी को है। ऐसे में पहले ही पेपर खुल जाने से परीक्षक सहम गए। उधर, परीक्षार्थी भी काफी देर तक परीक्षा को लेकर ऊहापोह में रहे। जिम्मेदारों ने इसकी सूचना डायट प्राचार्य व डीआईओएस को दी। इसके बाद पुन: ट्रेजरी से नया पैकेट मंगाया गया और प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों में बांटा गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे बीत गए। इस दौरान अफवाहों को भी बल मिला। कोई पेपर लीक होने की बात कहता रहा तो कोई कुछ और। डायट प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक पैकेट में थैले के अंदर विज्ञान के पेपर की बजाय हिंदी का प्रश्न पत्र रख दिया गया था। इसके चलते ही परीक्षा देर से शुरू हुई। प्रश्न पत्र आउट होने की बात गलत है। विज्ञान के जिन पैकेटों से हिंदी के प्रश्न पत्र निकले, उन्हें तुरंत बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed