फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पटना की प्रियंका ने देवरिया की रूपाली को पटका

पटना की प्रियंका ने देवरिया की रूपाली को पटका

Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पटना की प्रियंका ने देवरिया की रूपाली को पटका
देसही देवरिया के बालकुआं में आयोजित राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी एक दूसरे से जोर आजमाइश करती हुई - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया विकास खंड के बालकुआं में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का गुरुवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के अलावा प्रदेश के विभिन्न और दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, बिहार के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। महिलाओं की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

आयोजक सुनील राव ने अखाड़े में पहलवानों से परिचय कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला अयोध्या के बजरंगी बाबा और आगरा के लोटन सिंह पहलवान के बीच हुआ। कुश्ती के बीच में लोटन ने खुद को विजेता मानकर माला पहन लिया। दर्शकों की हूटिंग के बीच रेफरी के दल ने उन्हें वापस अखाड़े में बुलाया और दोबारा कुश्ती शुरू हुई। इस बार बजरंगी बाबा ने लोटन को पटखनी दी। महिला वर्ग में पटना की प्रियंका ने देवरिया की रूपाली को एक मिनट में चित कर दिया। पटना की ही अंजली ने गोरखपुर की ज्योति को और पायल ने देवरिया की बबीता को आसमान दिखाया। लखनऊ की अंजली और देवरिया की अनामिका के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान दिल्ली के संदीप राणा ने ग्वालियर के शिवम पहलवान को तीन मिनट में धुल चटाई। इससे पहले आयोजक सुनील राव ने मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव, भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अजय ओझा, प्रबंधक राशिद खान, श्री यादव और अनिल सिंह का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र राव और संचालन मुजीबुल्लाह राही व जावेद ने किया। मुंबई से आए जुबेर खान ने कमेंट्री की। इस दौरान विपिन राव, एसके श्रीवास्तव, प्रधान रोहित राय, राकेश चंद, रिंकू, सोलंकी, हैदर बारिश, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज इनमें होगा मुकाबला
दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दंगल फिल्म में काम करने वाले पहलवान रामेश्वर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उनकी कुश्ती गोरखपुर के उत्तम त्रिपाठी से रखी गई है। महिला वर्ग में बिहार और दिल्ली के पहलवान के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed