{"_id":"5ade0fa94f1c1b66098b62d0","slug":"21524502441-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की टीम ने अशरफपुर को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की टीम ने अशरफपुर को हराकर जीता खिताब
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया में ट्राफी के साथ बिजेता वॉलीबॉल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना।। देसही देवरिया ब्लॉक के हरैया गांव में चल रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात को हुआ। फाइनल मुकाबले में ककराता आजमगढ़ ने अशरफपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सुनील राव और विशिष्ठ अतिथि डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आजमगढ़ के रोहित और अली के आगे अशरफपुर के खिलाड़ी बेबस नजर आए। तीन सेटों में हुए इस मैच में आजमगढ़ ने लगातार 15-4, 15-4 से हराकर खिताब जीत लिया। रेफरी राजू मणि, बबलू रहे। कमेंट्री वकार अहमद और यूनुस ने की। ओमान में क्रिकेट एकेडमी के संचालक विशिष्ट अतिथि डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि सोच और हुनर को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। इस दौरान महेंद्र राव, कमलेश पांडेय, सोहन राव, जमाल हसन, विपिन राव, शहाबुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।