{"_id":"5a4bbd3c4f1c1b273c8b465b","slug":"21514913084-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पता रहा घायल, तमाशबीन बने लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पता रहा घायल, तमाशबीन बने लोग
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लार के उकिना सड़क हादसे में घायल सड़क पर तड़पता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। दुुर्घटना में घायल युवक तड़प रहे युवक को एक घंटे बाद इलाज मिला। पुलिस और वहां जुटे लोग तमाशबीन बने रहे। एंबुलेंस आने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका है। शरीर से अधिक खून निकलने के कारण घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जिरासो गांव निवासी मंजीत मंगलवार को बहन के घर लार थानाक्षेत्र के पटना गांव में बाइक से जा रहा था। दिन में करीब 3.15 बजे मंजीत रामजानकी मार्ग पर उकिना गांव के पास पहुंचा था कि मेहरौना की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया और मंजीत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक देख लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन किसी ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। कुछ देर बाद पहुंचा 100 डॉयल पुलिस भी अस्पताल भेजने में तत्परता दिखाने की बजाए एंबुलेंस आने का इंतजार किया। दुर्घटना होने के एक घंटे बाद घायल को सीएचसी पर पहुंचाया गया। इलाज में देरी होने के कारण उसके शरीर से अधिक खून निकल चुका था। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना होने की जानकारी है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।