{"_id":"59c943944f1c1bda538b45bc","slug":"21506362260-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े में गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े में गिरकर मजदूर की मौत
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर। देवसिया गांव के एक मजदूर की आजमगढ़ में हादसे में मौत हो गई। मजदूर बिजली का पोल गाड़ते समय गड्ढ़े में गिर गया। उसी दौरान पोल व मशीन उसके ऊपर गिर जाने से दब गया। मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए।
लार थानाक्षेत्र के देवसिया गांव निवासी रामभरोसा का बेटा भोरिक राजभर आजमगढ़ में एक ठेकेदार के अंडर में बिजली का पोल गाड़ने का काम करता है। घर से एक सप्ताह पहले काम करने के लिए गया था। सोमवार को वह बिजली का पोल गाड़ने के लिए गड्ढ़े के पास खड़ा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और गड्ढ़े में गिर गया। उसके ऊपर पोल व मशीन गिर गई। इससे दबकर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुगंती बदहवास हो गई। वह रो-रो कर अचेत हो जा रही थी। उसके दो बेटे सूरज और किशन का रोकर बुरा हाल है।