फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भड़के कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भड़के कांग्रेसी
देवरिया। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई से सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को 11 बजे कांग्रेसियों की जुटान हुईं। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। सरकार विरोध नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही हैं। अपनी कमियां छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही हैं। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के मूल्य में 52 प्रतिशत की कमी हो गई है। इसके बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी नहीं की जा रही है। सयुश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और मिट्टी तेल के मूल्य में भारी वृद्धि से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। नौशाद अहमद खान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से जनता का छह माह में ही मोह भंग हो गया। रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषभ शुक्ल ने कहा कि युवाओं को भाजपा सरकार को बेनकाब करने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार के द्वार खोलने की बात कही थी, लेकिन सरकारी विभागों में भर्तियां बंद है। इस दौरान दयाशंकर द्विवेदी, दीनानाथ भारती, धर्मेन्द्र सिंह, विक्रांत मिश्रा, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed