{"_id":"59a848904f1c1bf3278b4aae","slug":"21504200848-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत पैकेट को लेकर बाढ़ पीड़ितों में मची लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत पैकेट को लेकर बाढ़ पीड़ितों में मची लूट
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रशासन की ओर से बांटे जा रहे राहत पैकेट को लेकर गांवों में जमकर बवाल हो रहा। बाढ़ पीड़ित वितरण टीम पर बांटने में हीलाहवाली करने का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को सरांव और बसडीला गांव में वितरण के दौरान लूट मच गई। बाढ़ पीड़ित आपस में उलझ गए। गांव के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर शांत कराया।
सरांव और बसडीला गांव में राहत पैकेट के वितरण के दौरान प्रशासन की ओर से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे हालात बिगड़ गए। दोनों पक्ष से लोग तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी से शिकायत की। दोनों तरफ से भाजपा के नेता पैरवी करने लगे। देखते ही देखते तहसील दफ्तर में भाजपा के दो नेताओं में कहासुनी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक माहौल गर्म रहा। तहसील कर्मचारियों के हस्तक्षेप करने पर दोनों भाजपा नेता शांत हुए। शाम को लेखपाल की मौजूदगी में सरांव और बसडीला में राहत पैकेट का वितरण हुआ। इससे पहले भी नरायनपुर में राहत पैकेट को लेकर मारपीट हो गई थी। उपजिलाधिकारी घनश्याम ने कहा कि लोगों में राहत पैकेट का वितरण सावधानी पूर्वक कराया जा रहा है। वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।