{"_id":"597e12964f1c1be72d8b4587","slug":"21501434518-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के सलेमपुर से लोकसभा के प्रत्याशी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के सलेमपुर से लोकसभा के प्रत्याशी प्रभारी
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के करीबी और पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के बेटे डॉ. अरविंद सहाय को बसपा ने सलेमपुर से लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया। इसके चलते राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं, कार्यकर्ताओं ने मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
जोन इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि योगी सरकार विकास के मुद्दे पर फेल हैं। गाय और गंगा के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था बदतर हालात में है। वह रविवार को जिला पंचायत के सभागार में देवरिया-कुशीनगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्पीड़न बढ़ गया है। प्रदेश की जनता मायावती के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की सराहना कर रही है। डॉ. मदन राम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भगवाधारी लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं। पूर्व मंत्री कल्पनाथ ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में धांधली 2017 के चुनाव में सामने आई। कार्यकर्ता अब जागरूक हो गए हैं। भाजपा की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी बनाए गए जिसमें पथरदेवा में मुमताज अली, ओमप्रकाश गौतम और रामअशीष माथुर, रुद्रपुर में रोहित गौतम राजू, मुनेश्वर प्रसाद और बालचंद्र राही, सलेमपुर में अम्बरीश कुमार, सूर्यदेव गोंड और रामकेवेल राजभर, भाटपाररानी में छेटी मास्टर अकेला, सुबाष प्रसाद, गुनेश्वर प्रसाद, रुदल त्यागी और प्रमोद गौतम, देवरयिा में रामनाथ चौहान, शैलेश, कमलावती और रामाज्ञा प्रसाद जबकि बरहज में शैलेश पांडेय और नथुनी प्रसाद शामिल हैं।
‘विचारधारा की राजनीति से कोई सरोकार नहीं’
सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने पूर्व सांसद हरिवंश सहाय और उनके बेटे अरविंद सहाय के पार्टी छोड़ने पर तंज कसा। कहा कि इन लोगों को केवल पद का लोभ है। विचारधारा की राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।