{"_id":"5963b30e4f1c1b00708b4ad1","slug":"21499706126-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड शुरू
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सीएचसी पर आने वाले रोगियों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य महकमा नगर के सौरभ डायग्नोसिस सेंटर का चयन किया है। विधायक काली प्रसाद ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह सुविधा सिर्फ सलेमपुर सीएचसी पर आने वाले रोगियों को फिलहाल मिलेगी।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंसा है कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, ताकि सरकारी अस्पतालों पर पहुंचे वाले रोगियों को कोई दिक्कत न हो। जिला अस्पताल में सिर्फ निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था थी। अन्य सरकारी अस्पतालों पर आने वाले रोगियों को निजी डायग्नोसिस सेंटरों पर रकम खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था। शासन की ओर से जिले में फ्रेंचाइजी के तौर पर नगर के निजी डायग्नोसिस सेंटर का चयन स्वास्थ्य महकमा की ओर से किया गया है।
प्रभारी सीएमओ डा. एसएन सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर मिलने वाली सुविधाएं रोगियों को मिल रही है। शासन की मंशा है कि जिले के सभी सीएचसी से नजदीक निजी डायग्नोसिस संचालकों को फ्रेंचाइजी के माध्यम से जोड़ दिया जाए, जिससे रोगियों को सहूलियत मिले। पहले दिन 47 रोगियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। इस दौरान डा. डीपी शाही, अरूण शाही, प्रमोद श्रीवास्तव, डा. आरसी तिवारी, डा. धीरज तिवारी, जैनुल अख्तर, डा. सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।