{"_id":"594aa6a14f1c1bd5628b45f7","slug":"21498064545-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलपार ढाला पर नहीं बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलपार ढाला पर नहीं बनेगा ओवरब्रिज
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलांबुज मिश्र
सलेमपुर। भटनी-भाटपाररानी स्टेशन के बीच बेलपार रेलवे ढाले पर जाम की समस्या से लोग लंबे दिनों से जूझ रहे है। यहां पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने शासन को पत्र लिखा था। सेतु निगम के अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। जमीन नहीं होने का हवाला देते हुए ओवरब्रिज निर्माण करने से इनकार दिया।
बेलपार रेलवे ढाले पर प्रति दिन लोगों केे जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग किया। लेकिन आज तक रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। एक माह पूर्व सांसद ने लोगों की मांग पर इसके लिए शासन को पत्र भेजा। इसे गंभीरता से लते हुए सेतु निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार और पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरके चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रेलवे ढाले का सर्वे किया। सेतु निगम की ओर से सांसद को भेजे गए में अफसरों ने कहा कि एक तरफ से सलेमपुर-भाटपाररानी मुख्य मार्ग गुजरा है। इसके लिए टी आकार का यहा ओवरब्रिज निर्माण होगा। मौके पर लोक निर्माण विभाग की मात्र 11 मीटर जमीन है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए यहां पर 18 मीटर जमीन चाहिए। ओवरब्रिज पर रोटरी का निर्माण करना पड़ेगा। रोटरी के आवश्यकता अनुसार जमीन मौके पर उपलब्ध नहीं है। सलेमपुर रोड के दोनों तरफ दुकानें और मकान बने हैं। इसलिए जमीन का अधिग्रहण करना संभव नहीं है। इस लिए यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण संभव नहीं है। सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण जनहित में जरूरी है। निर्माण के बजाए अफसर टालमटोल कर रहे हैं और भ्रामक रिपोर्ट दे रहे है। इसके लिए विभागीय मंत्री से मिलूंगा।