फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ साहब प्लेन क्रैश हो गई है अस्पतालों को अलर्ट कर दो

सीएमओ साहब प्लेन क्रैश हो गई है अस्पतालों को अलर्ट कर दो

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ साहब प्लेन क्रैश हो गई है अस्पतालों को अलर्ट कर दो
प्लेन क्रैश की सूचना पर अस्पताल में अलर्ट
विज्ञापन


डीएम का फोन आने के बाद अलर्ट हुआ जिला प्रशासन
राजस्थान के देवलिया में हादसे की जानकारी के बाद ली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीएमओ साहब अस्पतालों को अलर्ट कर दीजिए और रामपुर कारखाना टीम को लेकर पहुंचिए प्लेन क्रैश हो गया है। पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया और आनन-फानन में अफसर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। लेकिन कुछ देर बाद मालूम हुआ कि यह हादसा जोधपुर के देवलिया में हुआ है। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

मंगलवार को सुबह राजस्थान के देवलिया गांव में प्लेन क्रैश हो गया। मिलता-जुलता नाम होने के कारण देवरिया में प्लेन क्रैश होने की सूचना प्रसारित हो गई। सुबह करीब सात बजे प्रभारी सीएमओ संजय चंद के पास डीएम अमित किशोर ने फोन कर जिले के अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा। एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह डीएम आवास के पास पहुंचे गए और रामपुर कारखाना के देवरिया कनछेद गांव जाने के लिए एंबुलेंस आने का इंतजार करने लगे। वहीं सीएमएस डॉ. छोटेलाल इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर और डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया। पूरे जिले में इसको लेकर सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। बाद में डीएम की ओर से बताया गया कि यह हादसा राजस्थान के देवलिया में हुआ है, गलती से देवरिया का मैसेज प्रसारित हो गया था। डीएम अमित किशोर ने बताया कि देवरिया में प्लेन क्रैश की सूचना मिली तो जिले को अलर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि यह हादसा दूसरे जगह हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed