फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा को हराने के लिए सपा की मजबूती जरूरी : शिवपाल

भाजपा को हराने के लिए सपा की मजबूती जरूरी : शिवपाल

Fri, 11 May 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा को हराने के लिए सपा की मजबूती जरूरी : शिवपाल
सपा के राष्ट्रीय महा सfचव शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सपा के पूर्व महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है। जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है कि जनता हिसाब ले। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी दल मिलकर सपा को मजबूत करें। पार्टी में अपनी भूमिका के सवाल पर बोले कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

शिवपाल यादव शुक्रवार को बलिया जिले से किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। यहां वे सपा नेता स्व. रामनगीना के बेटे विजय प्रताप यादव के आवास पर कुछ देर के लिए रुके थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सपा को सभी दल मिलकर मजबूत करें। ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। कुछ देर बाद वे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं, राजेश यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, विक्रांत मणि त्रिपाठी, दिव्यांश पति त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, पंकज, समीउल्लाह अंसारी, संजय यादव, गुफरान अहमद समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले सलेमपुर में प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन कुमार यादव के आवास पर भी उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि अगर पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी तो बेलगाम अधिकारी और साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पवन कुमार यादव के अलावा अरविंद यादव, रमाकांत यादव, धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव, विजय यादव, नंदलाल यादव, श्रीकांत कुशवाहा, राम बड़ाई प्रसाद, राहुल यादव, माइकल पांडेय समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
देवरिया में नहीं हुआ विकास कार्य: मनीष
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि देवरिया में विकास कार्य नहीं हुआ है। फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुरू कराया था। भाजपा के लोग इसे अपना बताने में लगे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि जनता यहां के सांसद कलराज मिश्र से जवाब मांगेगी। आखिर केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने विकास नहीं कराया। एक भी उद्योग नहीं लगा। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। उनके द्वारा गोद लिया गांव भी विकास की बाट जोह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed