{"_id":"65e4bd991f576f51cf0091c2","slug":"2-youth-died-in-accident-deoria-news-c-7-1-gkp1031-486312-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
देवरिया-कसया मार्ग पर मोहपत्रही गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के मोहपत्रही में चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर निवासी विवेक पटेल (22) पुत्र लाल बहादुर व अनूप यादव ( 21) पुत्र जीउधन यादव रविवार की देर शाम बाइक में तेल भराने के लिए सोनहुला रामनगर स्थित पेट्रोल पंप गए थे। दोनों वहां से तेल भरा कर वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग के मोहपत्रही गांव के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
विवेक पटेल अभी दो दिन पहले ही बाहर से घर आया था। उसकी बहन की 22 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों में वह जुटा था। मौत की सूचना मिलते दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।