फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 school girls injured in van accident

Deoria News: स्कूली वैन का एक्सल टूटा, पेड़ से टकराया, एक छात्रा के हाथ दूसरे की गर्दन में चोट

Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
2 school girls injured in van accident
स्कूली वैन पेड से टकराने के कारण घायल छात्राए
फोटो समाचार.............
विज्ञापन

दोनों बच्चियों का चल रहा अस्पताल में इलाज, आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोट, इलाज के बाद भेजा घर
- बचा हादसा, चंद कदम आगे सड़क के किनारे मौजूद था सात से आठ फीट गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शनिवार को बच्चों को स्कूल लेकर आ रही एक स्कूल वैन का एक्सल टूट गया। इससे वैन पेड़ में टकरा गई। अगर वैन चंद कदम आगे गई होती तो सड़क के किनारे सात से आठ फीट का गड्ढा मौजूद था। इस घटना में एक छात्रा का हाथ टूट गया, जबकि दूसरी छात्रा के गर्दन और सिर में चोट आई है। वहीं, आधा दर्जन बच्चों को मामूली खरोंच आई है। गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शनिवार की सुबह शहर के सीसी रोड स्थित प्रेम जागृति विद्या पीठ की वैन स्कूली बच्चों को लेने सरौरा की तरफ गई थी। वह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। इस दौरान रुद्रपुर रोड पर सरौरा चौराहे के पास वैन पेड़ से टकरा गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक बच्चियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

इस घटना में जोकहां निवासी नंदिनी का हाथ टूट गया, जबकि इसी गांव की अर्चना की गर्दन और सिर में चोट आई है। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय कर्मियों ने सभी घायल बच्चों को शहर के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां पर नंदिनी और अर्चना को छोड़कर अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि उक्त दोनों बच्चियों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरौली अनिल कुमार ने बताया कि प्रेम जागृति विद्यापीठ की स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वैन में 17 बच्चे सवार थे। चार बच्चों को चोटें लगी, जिन्हें अभिवावक इलाज के लिए देवरिया ले गए।


चार दिन पहले वैन की हुई थी सर्विस
स्कूल के प्रधानाचार्य जयशिव मिश्रा ने बताया कि चार दिन पहले वैन की सर्विस कराई गई थी। सर्विस कंपनी के एजेंसी में कराई गई थी। चालक ने एक्सल टूटने के बाद काफी सुझबूझ का परिचय दिया है। गाड़ी जिस प्रकार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दौड़ी अगर चालक अनुभवहीन होता तो आज बड़ा हादसा घटित हो जाता। पेड़ से टकरा कर गाड़ी रुक गई, अगर पेड़ नहीं होता तो वैन गड्ढे में जा गिरी होती।

स्कूली वैन पेड से टकराने के कारण घायल छात्राए

स्कूली वैन पेड से टकराने के कारण घायल छात्राए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed