{"_id":"6616dfc5c147d4295c032e14","slug":"2-injured-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-123103-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर हौली बलिया गांव के निकट हुई।
पिड़री गांव के जिगनिहवा टोला निवासी ध्रुव पासवान (30) और जालंधर पासवान (32) बुधवार को करहकोल किसी काम से गए थे। वह बाइक से घर को लौट रहे थे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हौली बलिया गांव के निकट मोड़ सामने चार पहिया वाहन से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवक सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। दोनों के पैर और सीने में चोट लगी। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।