फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 employees found absent in dm inspection

डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मी, वेतन कटा

Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
2 employees found absent in dm inspection
भागलपुर में बंधे का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : SALEMPUR
डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मी, वेतन कटा
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लार ब्लॉक का किया निरीक्षण
ब्लॉक परिसर में गंदगी देख बिफरे डीएम, बीडीओ को दी हिदायत
विकास खंड स्तरीय कार्मिक के ब्लॉक पर निवास न करने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लार ब्लॉक का निरीक्षण किया। परिसर में फैली गंदगी को देखकर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को हिदायत दी और सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान दो कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने तकरीबन दस मिनट तक फाइलों को देखा। डीएम के पहुंचने से हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी लार ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को देखा, जिसमें दीपक गुप्ता बीओपीआरडी अनुपस्थित मिले तथा अंजनी कुमार पांडेय निर्धारित कार्य अवधि में पटल से गायब मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और दोनों कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय में बिजली के उपकरण सही नहीं मिले। पंखे बंद पड़े थे। इसके लिए जल्द उपकरण ठीक कराने और इन्वर्टर लगवाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी के आवास का निरीक्षण किया, जिसमें शौचालय की फर्श पर गंदगी मिली। बाहर निकलने के बाद पूरे परिसर का जायजा लिया। इंडिया मार्क टू हैंडपंप के पास जलभराव था। परिसर में कूड़े के ढेर दिखे। उन्होंने कहा कि जलभराव से संचारी रोगों का खतरा बढ़ता है। हर हाल में यहां सफाई होनी चाहिए। मीटिंग हाल के सामने लगे हाईमास्ट के बारे में मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि यह जलता है कि नहीं। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि जलता नहीं है। उसे भी ठीक कराने को कहा। उन्होंने कार्यालय परिसर की जर्जर सड़क पर बीडीओ को फटकारा। कहा कि ब्लॉक आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। नागरिकों को सुविधाजनक एवं स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे ब्लॉक आने पर मित्रवत माहौल प्राप्त करें। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को ब्लॉक में ही निवास करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो कर्मचारी ब्लॉक पर रात्रि विश्राम नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तकरीबन दस मिनट तक चले निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान बीडीओ संजीव कुमार पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले जिलाधिकारी खेमादेई, मायापुर चुरियां गांव के सामने पहुंचे। यहां पर बंधे का निरीक्षण किया, जिसमें बाढ़ से कैसे ग्रामीणों को सुरक्षित किया जाए। बरसात में जर्जर हुए बंधे को ठीक कराने आदि निर्देश दिए।
विज्ञापन

मातहतों को पता नहीं, लार का मिजाज भांप गए डीएम
लार। शुक्रवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह खेमादेई गांव के बंधे पर निरीक्षण करने गए थे। उधर, से लौटते समय वह लार बाजार के मुख्य बाजार से गुजरे। गाड़ी में बैठे ही बाजार में लग रहे जाम की जानकारी मातहतों से ली। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। जब विकास खंड कार्यालय पहुंचे तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
मानसून से पहलेे करें बंधे की मरम्मत : डीएम
भागलपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सरयू नदी के तट पर देवसियां गांव के सामने कटान रोकने के लिए बने बंधे का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से स्पर बंधे पर बने चूहों के बिल, साही के बिल, बंधे से खिसके पत्थरों को मानसून आने से पहले मरम्मत करा लेने के निर्देश दिए।

डीमए ने कहा कि भागलपुर-मईल मार्ग पर भी जो चूहों और साही के बिल हैं। वे हर हाल में जल्द से जल्द बंद हो। बंधों के निरीक्षण के बाद डीएम भागलपुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कर रहे कर्मचारियों से पुल का मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा और बसों का भी आवागमन जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बरहज के एसडीएम गजेंद्र सिंह, बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी, रविशंकर यादव, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed