फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died in accident in deoria

सड़क हादसों में दो की गई जान

Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident in deoria
रामलक्षन के छितही में सड़क हादसे में मरे लालबहादुर की फाइल फोटो और रोते बिलखते घर वाले - फोटो : DEORIA
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

एक मृतक सदर कोतवाली तो दूसरा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का था रहने वाला
आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मांगलिक कार्यक्रमों से लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया।

पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव के पास हुई। गांव निवासी तरुण मिश्र (42) शहर के किसी होटल में काम करते थे। सोमवार की रात वह सोंदा गांव के पास स्थित एक मैरेज हाल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वह घर जा रहे थे। डिवाडर पार कर सलेमपुर जाने वाले लेन में पहुंचे कि किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तरुण मिश्र चार भाइयों सुरेश, वेदप्रकाश और राजेश में सबसे छोटे थे। मां गंगोत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दूसरी घटना रुद्रपुर कोतवाली के छितही बाजार गांव की है। 29 जनवरी को लालबहादुर (22) अपने छोटे भाई सूरज के साथ बाइक से गौरीबाजार के पथरहट गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उसी रात दोनों भाई घर जा रहे थे। गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से लालबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के किसी निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवारवाले शव लेकर देवरिया आए। लालबहादुर मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे। बड़े भाई जंगबहादुर हैं। लालबहादुर की मौत से मां राबड़ी देवी और पिता सुदामा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सोंदा में सड़क हादसे में एक की जान चली गई। वहीं, दूसरा युवक रुद्रपुर इलाके में घायल हुआ था। पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को परिवारवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed