{"_id":"663fbc05e39d33539a07b0d4","slug":"2-cows-stolent-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-125445-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नूनखार गांव में दरवाजे पर बंधीं दो गायों को खोल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नूनखार गांव में दरवाजे पर बंधीं दो गायों को खोल ले गए चोर
Sun, 12 May 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में दरवाजे पर बंधीं दो कीमती गायों को शुक्रवार रात चोर खोल ले गए। पीड़ित का कहना है कि रोज की तरह गायों को खिलाने के बाद दरवाजे के पास स्थित खूंटे में बांध दिया गया। देर-रात तक हमलोग जगे भी रहे। फिर भी पता नहीं कब चोर गाय खोल ले गए।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव निवासी राजेश तिवारी की दो कीमती गायें तकरीबन सवा लाख रुपये की शुक्रवार रात में चोरी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के साथ दो व्यापारी गायों को खरीदने के लिए दो दिन से आ रहे थे, शुक्रवार को भी आए थे। आशंका है कि वहीं गाय चुराएं होंगे।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।